राजस्थान बिश्नोई समाचार पश्चिमी राजस्थान के अदर कुछ दिनो से भगवान विष्णु का संवारी वाहन गरुड़ को लेकर के हंसी मजाक करके वीडियो बनाऐ जा रहे हैं। रविवार शाम को रात्रि एक भजन संध्या में बिश्नोई समाज के संत अंतर्राष्ट्रीय कलाकार राजू महाराज जी ने इस हंसी मजाक पर बना रहे वीडियो कमेंट्स को लेकर के बात कही है। देखें वीडियो उन्होंने कहा है कि भगवान विष्णु का वाहन है। हिन्दू धर्म में इस तरह अपमान करना सही नही है। अगर इस तरह किसी अन्य धर्म का अपमान किया होता तो आज तक उसको देश से निकाल दिया जाता। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति ने इनका विरोध नहीं किया है कि यह वीडियो आप गलत बना रहे हो धर्म का अपमान कर रहे हो। वीडियो देखे कैसे अपमानित किया है ओरिजनल वीडियो
गरुड़ को कश्यप ऋषि का पुत्र और भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है। भगवान विष्णु का कलयुग अवतार जंभेश्वर भगवान है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से, प्राणियों की मृत्यु, यमलोक यात्रा, नरक-योनियों तथा सद्गति के बारे में अनेक गूढ़ और रहस्य युक्त प्रश्न पूछे। उस समय भगवान विष्णु ने गरुड़ की जिज्ञासा शांत करते हुये इन प्रश्नों का उत्तर दिया। गरुड़ के प्रश्न और भगवान विष्णु के उत्तर, इसी गरुड़ पुराण में संकलित किए गए हैं।सनातन धर्म में मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण सुनने का विधान है। इस पुराण के उत्तर खंड में “प्रकल्प” का वर्णन है, इसका श्रवण या मनन करने से सद्गति की प्राप्ति होती है।
पश्चिमी राजस्थान के अंदर बाड़मेर जिला जिसमें अनेक वीडियो क्रिएटर है युटुब फेसबुक पर वीडियो बनाते हैं। जिस में एक विडियो क्रिएटर यंश सुथार है जिन्होंने एक मारवाड़ी भाषा में शॉर्ट फिल्म के अंदर गुरूङ पर एक डायलॉग का इस्तेमाल किया था। वह खुब वायरल हुआ उसके बाद यह इंस्टाग्राम पर इस डायलॉग के ऊपर खुब विडियो बने।
एक टिप्पणी भेजें