बिश्नोई सभा हिसार की नई कार्यकारिणी गठित जगदीश कड़वासरा फिर बने बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान


-11 सदस्यीय कमेटी के अलावा 11 स्थायी आमंत्रित सदस्य तथा 29 विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त-

हरियाणा बिश्नोई समाचार हिसार, 16 मार्च: बिश्नोई सभा हिसार की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। गत 28 जनवरी 2025 को बिश्नोई सभा हिसार की आम सभा की बैठक बिश्नोई मंदिर हिसार के प्रांगण में आयोजित की गई थी। बैठक में मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं कमेटी सदस्यों की नियुक्ति के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित कर ‘बिश्नोई रत्न’ चौ. कुलदीप बिश्नोई को आगामी कार्यवाही के लिए अधिकार सौंपा था।


 समाज के सभी बुद्धीजिवियों से बातचीत करके बिश्नोई सभा हिसार की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कुलदीप बिश्नोई ने सुभाष चन्द्र बिश्नोई की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन का गठन किया था, जिसमें बलदेव खोखर, लीलूराम बिश्नोई, राजाराम खिचड़, सहदेव कालीराणा, बलदेव लोहमरोड़, भूप सिंह गोदारा एवं इन्द्रजीत बिश्नोई सदस्य के रूप में शामिल थे।  उपरोक्त कमेटी ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों से बातचीत करके बिश्नोई सभा हिसार की नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से कुलदीप बिश्नोई को सदस्यों के नाम सुझाए थे, जिन्हें उन्होंनें ज्यों का त्यों स्वीकार करते हुए नई कार्यकारिणी के रूप में गठन किया है। 
बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान पद की जिम्मेवारी एक बार फिर से जगदीश कड़वासरा को सौंपी गई है। नरसिंह ज्याणी, आत्माराम जाजुदा उपप्रधान, रमेश खिचड़ सचिव, संजय मिलगेट हिसार को सह सचिव, कृष्ण पूनिया को कोषाध्यक्ष, अविन्य खिचड़, राजेन्द्र मंगाली सुरतिया, पे्रम कुमार खिचड़, सुनील गोदारा तथा शशीकांत काजला को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 11 सदस्यीय कमेटी के अलावा बिश्नोई सभा आदमपुर, नई दिल्ली, गुरूग्राम, फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, कुरूक्षेत्र, भिवानी, सिरसा तथा डबवाली के प्रधानों को स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। 
इसके अलावा 29 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए है, जिसमें भजनलाल फुरसानी, सुभाष तरड़, अमर सिंह मांझू, बद्री धायल, अनिल पूनिया, कुलदीप देहडू, हेतराम माल, महेन्द्र सहू जिला पार्षद, बीर सिंह राहड़ जिला पार्षद, विक्रम ज्याणी, निहाल सिंह, राम कुमार ज्याणी, सुभाष बैनीवाल, पृथ्वी खिचड़, राजेन्द्र गोदारा, पे्रम ज्याणी, उत्तम भांभू, हिसार बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनदीप बिश्नोई, सुधीर काकड़, महेन्द्र ज्याणी, विनोद खिचड़, प्रदीप मांझू, महेन्द्र लाम्बा, रामकुमार तलवंडी रूक्का, शमशेर सिंह, अरविंद जांगू, आत्माराम पटवारी, गंगाजल तथा परसराम कालीराणा को शामिल किया गया है। 
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बिश्नोई सभा हिसार की नई कार्यकारिणी समाज की उन्नति और खुशहाली के लिए और ज्यादा मेहनत एवं लग्र से कार्य करेगी एवं गुरू जंभेश्वर महाराज के दिखाए आदर्शों पर चलते हुए एकजुटता से समाजसेवा के कार्यों से बिश्नोई समाज एवं अन्य समाजों में अपनी अभूतपूर्व छाप छोड़ेगी।

Post a Comment

और नया पुराने