एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में किया पौधारोपण

राजस्थान बिश्नोई समाचार बाङमेर इंजिनियर अशोक गोदारा धोरीमन्ना - राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत धोरीमन्ना शहर के सियाकाे का वास आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण कर उनके रख रखाव एवं पनपाने का संकल्प लिया गया। 

इस मौके पर भजन सम्राट बालूराम सियाक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में जरूरी है कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

 ग्लोबल ग्रीन ऑर्गेनाइजेशन जिला प्रचारमंत्री व इंजिनियर सामाजिक पत्रकार अशोक विश्नोई ने कहा की पौधों के वृक्ष बनने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा तो मिलेगा ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना भी साकार होगी। ये पौधे आम लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होंगे। 

वहीं महिला पर्यवेशक सांवरी बिश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्लोबल ग्रीन ऑर्गेनाइजेशन के जिला प्रचारमंत्री इंजिनियर अशोक विश्नोई,भजन सम्राट बालूराम सियाक,महिला पर्यवेक्षक सांवरी बिश्नोई सेक्टर जालबेरी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सांवरी,सहायिका मोहनी,अध्यापक बाबूलाल गोदारा,डॉक्टर सुरेंद्र सियाक, फार्माशिष्ट दिनेश गोदारा,मंजू बिश्नोई,भजनलाल,सुरेश सियाक,भरत सियाक इत्यादि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने