बिश्नोई राधेश्याम पेमानी वृक्ष बंधु पुरुस्कार से सम्मानित

राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर - विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में "आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान" द्वारा आयोजित "वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह जोधपुर" के महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें जोधपुर महाराजा हिज हाइनेस गजसिंह जी द्वारा धोलिया निवासी राधेश्याम पेमानी को पुरस्कारन प्रदान किया गया यह पुरस्कार पेमानी को पर्यावरण व वन्यजीवो के सरंक्षण हेतु दी जाने वाली सेवाओं के लिए दिया गया। ग्लोबल ग्रीन 363 ऑर्गेनाइजेशन के जिला प्रचार मंत्री इंजीनियर अशोक गोदारा ने कहा की बिश्नोई समाज में खुशी है की आज समाज के बेटे को विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर दरबार द्वारा नवाजा गया। उन्होंने कहा की पेमानी द्वारा किए गए कार्यों को आध्यात्मिक पर्यावरण संस्थान ने जाना, परखा एवम पहचाना। बिश्नोई समाज के वन्यजीव प्रेमियों ने महाराजा गजसिंह जी,रामद्वारा मंहत श्री रामप्रसाद जी,यशोवर्धन शर्मा जी रामजी व्यास व पूरी टीम का आभार जताया।

Post a Comment

और नया पुराने