सुखराम बिश्नोई अहमदाबाद में बोले-सांचौर के जिला बनने से नहीं काटने होंगे जालोर के चक्कर, क्षेत्र में खुलेंगे 80 सरकारी कार्यालय

गुजरात बिश्नोई समाचार सांचौर को जिला बनाने के बाद पहली बार अहमदाबाद के प्रवास पर गए स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई का प्रवासियों ने रविवार देर रात कार्यक्रम आयोजित करके भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री बिश्नोई कहा कि जालोर जिला मुख्यालय से सांचौर की दूरी सबसे ज्यादा होने के कारण सांचौर को जिला बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। इसमें साथ देने की महत्वपूर्ण भूमिका जन अभियोग अभाव निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने निभाई है।

सांचौर को जिला बनाने के बाद पहली बार अहमदाबाद के प्रवास पर गए स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई का प्रवासियों ने रविवार देर रात कार्यक्रम आयोजित करके भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री बिश्नोई कहा कि जालोर जिला मुख्यालय से सांचौर की दूरी सबसे ज्यादा होने के कारण सांचौर को जिला बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। इसमें साथ देने की महत्वपूर्ण भूमिका जन अभियोग अभाव निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने निभाई है।

जितना मांग उतना मुख्यमंत्री ने दिया-बिश्नोई

राज्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में एक विधायक को पूरे कार्यकाल में 2 से 4 स्कूल कर्मोन्नत करने के दी जाती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री से जितना मांगा वो सब दिया है। क्षेत्र को शिक्षा की दृष्टि से मजबूत करने के लिए 84 स्कूलों को क्रमोन्नत करवाया गया है। जिसमें 53 स्कूल चितलवाना पंचायत समिति क्षेत्र की है तो 31 स्कूल सांचौर क्षेत्र की है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर देवासी समाज के अध्यक्ष मगाराम देवासी, खेमाराम पुरोहित, दुर्गा राम गोदारा कोटड़ा, शंकर लाल पुरोहित, कालू राम लोहार, जिला परिषद सदस्य कमलेश बिश्नोई मना राम देवासी, भेराराम गोदारा करावड़ी, मांगी लाल खिलेरी खारा, मगाराम माली, अशोक दर्जी, प्रकाश प्रजापत, भागीरथ सुथार, रूपाराम माली, जामत सिंह, सुरेश जैन, मांगी लाल देवासी, गणेश चौधरी, पीराराम चौधरी, देवेंद्र लोमरोड व शैतान सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में प्रवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने