जोधपुर चिंकारा शिकार मामला, पेड़ पर लटकाया, VIDEO बनाया टुकड़े-टुकड़े किए

राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर में चिंकारा के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारियों ने चिंकारा को पहले मारा और फिर पेड़ पर उल्टा लटकाकर उसके टुकड़े-टुकडे किए। 14 लोगों ने मांस पकाकर खाया। बेखौफ शिकारियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। मामला लूणी थाना क्षेत्र के पन्ने सिंह नगर स्थित कालीजाल के आस-पास का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद बिश्नोई समाज में रोष है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ और मुख्य वन संरक्षक एसवी मूर्ति को सबूत के साथ शिकायत दी है। बताया कि जोधपुर, बाड़मेर और पाली जिले का बॉर्डर एरिया होने से यहां आए दिन शिकारी चिंकारा का शिकार कर रहे हैं। इसके अलावा 009 नाम का ग्रुप यहां कई दिनों से एक्टिव है, जो इस तरह की गतिविधियां कर रहा है।

बेरहमी से मारा, फिर पार्टी मनाई, 009 नाम से ग्रुप बनाया

शिकारियों ने 009 नाम का ग्रुप भी बनाया है। यह सोशल मीडिया पर एक्टिव है। पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। भवानी सिंह नामक शख्स ने चिंकारा के पेड़ से लटके और पार्टी करते के वीडियो-फोटो शेयर किए हैं। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश लोल ने बताया की लूणी क्षेत्र के खेजड़ीयाली, सिंदल, बाड़मेर सीमा पर समदड़ी के पास समुजा, गोलिया के आसपास इन शिकारियों ने अपना क्षेत्र बना रखा है।


गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिश्नोई समाज और वन्यजीव प्रेमी रामलाल भवाद, लूणी विधायक महेंद्रसिंह बिश्नोई सहित अन्य ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन और धरने की चेतावनी दी है।


अफसर मौके पर पहुंचे, सैंपलिंग की

वन विभाग ने इस घटना के बाद मौके पर जाकर मांस की सैंपलिंग की थी। अधिकारियों ने चिंकारा नहीं होने की बात कही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Post a Comment

और नया पुराने