धोरीमना से मुक़ाम की यात्रा पर पैदल संघ रवाना, पर्यावरण संरक्षण चेतना यात्रा

राजस्थान बिश्नोई समाचार बाङमेर धोरीमना उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम शशिबेरी, सोनडी, मंडो की बेरी व जाणीयो की बेरी, कोलियाना से यात्री रवाना होकर कोजा से पूर्ण संघ के साथ राणाराम ढाका के नेतृत्व में बिश्नोई समाज के सबसे बड़े जम्भेश्वर भगवान के धाम मुक्तिधाम मुकाम की करीबन 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर गुरु महाराज के बताये 120 शब्दों का पाठ कर रवाना हुए।
पैदल संघ को ब्लॉक चिकित्साधिकारी शिव डॉ विष्णुराम बिश्नोई एवं जनप्रतिनिधि जेताराम जाणी द्वारा फल फ़्रूट व गुड़ से मुँह मीठा करवाकर रवाना किया तथा समस्त क्षेत्र में अमन चैन शांति की कामना की।
 संघ संचालन राणाराम ढाका ने बताया की ये पैदल संघ लगातार फाल्गुन अमावस्या पर लगने वाले मैले से पन्द्रह दिवस पूर्व रवाना होता है जो की इस बार 20 वी बार जा रहा है इस बार संघ में 75 भक्त पदयात्री अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण की कामना लेकर रवाना हुए है संघ के वरिष्ठ सदस्य जगराम पुनिया और हरचंदराम गोदारा ने बताया की संघ में कई सदस्य 10 से 15 बार भी जा रहे है जिनकी गुरु महाराज ने पहली यात्रा में ही मनोकामना पूरी कर दी है जो अपनी आस्था से यात्रा कर रहे है। पीराराम जाणी ने बताया की ये इस सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे लम्बी दूरी का सबसे बड़ा संघ है इसमें हर बार 50 नए सदस्य शामिल होते है इस बार 54 पुरुष व 16 महिलायें शामिल है जो भगवान के कीर्तन के साथ अपनी यात्रा करेगे। राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी व के.के. बिश्नोई ने भी दूरभाष पर सभी यात्रियों के सकुशल यात्रा की शुभकामनाए दी।
पैदल संघ में बिजनेस मैन ओमप्रकाश गोदारा, रामलाल गोदारा, रुगनाथ ढाका, श्रीराम जाणी, रुगनाथ पुनिया, शिवलाल, बाबूलाल बोला, बाबूलाल मांझू, भीखाराम ढाका,प्रभुराम जाणी भलीसर, सुरेश धेतरवाल, भींयाराम गोदारा, गणपत गोदारा अजाणी, मनीषा पुनिया, सुगनी पुनिया सहित सभी वरिष्ठ यात्रियों ने संघ का मार्गदर्शन किया।

Post a Comment

और नया पुराने