अनंतराम विश्नोई शेर है शेर कभी पिछे नहीं हटता - मंत्री हेमाराम चौधरी

राजस्थान बिश्नोई समाचार बाङमेर धोरीमन्ना गुङामालानी विधायक आज धोरीमन्ना क्षेत्र डां.अशोक नगर में एक शादी समारोह में पहुंचे। यह समारोह नेङीनाडी के पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता मंगलाराम ढाका के छोटे भाई विरधाराम के सेवानिवृत्त समारोह व बच्चों के विवाह था। जहां कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने शिरकत की।  

जहां पर स्थानीय BJP नेता भी पहुंचे थे तथा पूर्व रात्रि को कांग्रेस मंत्री सुखराम बिश्नोई भी पहुंचे थे। आज दिन में भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई अपने सुसराल पहुंचे जहां पर उनकी मुलाकात राजस्थान मंत्री हेमाराम चौधरी से हुई। तब हेमाराम चौधरी ने कहा आप तो शेर हो शेर कभी पिछे नहीं हटता। 

इतना कहते हुए चुनावी आशीर्वाद दिया। दोनों की बातों से व संकेतो से लग रहा था की विधानसभा चुनाव लङने की चुनौती दे रहे हैं। अनंतराम बिश्नोई चौहटन विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। राजनिति में रूची रखने वाले लोगों ने अनंतराम का गुङामालानी से चुनाव लङने का कयास लगाने लग गेये है। जब मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा बिश्नोई की पीठ थपथपाई तब बिश्नोई के चेहरे पर हंसी नजर आई। हालांकि अनंतराम बिश्नोई भाजपा संगठन के निर्णय में विश्वास रखते हैं।  


Post a Comment

और नया पुराने