बिश्नोई दूल्हे को देख फलोदी विधायक ने रोकी अपनी गाड़ी बीच रास्ते में

                घोड़ी करे आका झाका, 
             जान चढ़ो केशारिए रा काका।
  राजस्थान बिश्नोई समाचार बाड़मेर वर्तमान विश्नोई समाज शादियों की सीजन चल रही है। विश्नोई समाज में शादी मुहूर्त या कुछ विशेष मुहूर्त पर नहीं होती है। गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा स्थापित विश्नोई समाज में किसी भी काम को करने में कभी समय घड़ी नहीं देखते हैं। 

गुरु जंभेश्वर भगवान का नाम लेकर के कार्य शुरू कर देते हैं। आज जोधपुर जैसलां निवासी ठेकेदार प्रताप सिंह जंवर बिश्नोई के पुत्र चिरंजीवी डॉक्टर सहदेव सिंह जंवर बिश्नोई की बारात सांचौर सरवाना निवासी डॉक्टर गुमानाराम जी नैण के यहां प्रस्थान कर रही थी। दूल्हे राजा का काफिला सिणधरी के पास दिखा तब फलोदी विधायक पब्बाराम जी बिश्नोई ने अपने ड्राइवर को गाड़ी को साइड में लगाने को कहकर गाड़ी से नीचे उतरे और दूल्हे राजा का बाड़मेर जिले में प्रवेश करने पर स्वागत किया वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

          
  विधायक साहब ने सोशल मीडिया में लिखा डॉक्टर गुमानाराम जी नैण मेरे पुराने जानकार रहे हैं जब से ये रिश्ता तय हुआ तभी से इस विवाह के अवसर पर अपने यहां उपस्थिति के लिए आग्रह करते रहे हैं। ईस लिए आज उनकी पालना में आज सांचौर जाना प्रस्तावित हुआ। 

Post a Comment

और नया पुराने