आदमपुर उपचुनाव में जीते भव्य बिश्नोई हरियाणा विधानसभा के सबसे युवा विधायक लेंगे शपथ

 बिश्नोई समाचार आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतने वाले भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. ज्ञानचंद गुप्ता उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाएंगे। भव्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।


हरियाणा में बिश्नोई समाज में पहली बार तीसरी पीढ़ी विधायक होगे भव्य बिश्नोई भजनलाल बिश्नोई का परिवार है भजनलाल बिश्नोई विधायक रहे फिर उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई विधायक रहे अब भजनलाल का पोता वह कुलदीप बिश्नोई का बेटा विधायक विधायक की शपथ लेने जा रहा है। वैसे राजस्थान तीसरी पीढ़ी विधायक हैं रामसिंह विश्नोई के परिवार में है 

कांग्रेस के जयप्रकाश ‘जेपी’ को चुनाव में पराजित कर भव्य विधानसभा पहुंचे हैं। हरियाणा विधानसभा में भव्य बिश्नोई अब सबसे युवा यानी सबसे कम उम्र के विधायक होंगे। पहले यह रिकार्ड उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम था। भव्य बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के परिवार के पांचवें सदस्य हैं, जो चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। सिक्स पैक एब्स विश्नोई गर्ल का लक्ष्य ओलम्पिक में गोल्ड मेडल 



भजनलाल के बाद उनकी पत्नी जसमा देवी, भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई और मां रेणुका बिश्नोई आदमपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के समर्थक उपचुनाव में जीत के बाद भव्य का नाम मंत्रिमंडल के सदस्य के लिए चला रहे हैं। हालांकि 90 सदस्यों वाली विधानसभा में मंत्रियों की संख्या पूरी है।

मंत्री का कोई पद खाली नहीं है। ऐसे में अगर भव्य की एडजस्टमेंट करनी भी पड़ी तो पहले मंत्रिमंडल में बदलाव करना होगा, जिसकी संभावना हाल-फिलहाल बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। भव्य बिश्नोई की जीत के साथ ही 90 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों की संख्या 40 से बढ़कर 41 हो गई है।

कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 31 से घटकर 30 रह गई है। जजपा के 10 विधायक हैं और जजपा के साथ गठबंधन से सरकार चल रही है। सात निर्दलीय विधायक हैं, इनमें से छह विधायक रणजीत सिंह चौटाला, नयनपाल रावत, सोमबीर सिंह सांगवान, राकेश दौलताबाद, धर्मपाल गोंदर व रणधीर सिंह गोलन ने सरकार को समर्थन दिया हुआ है।

निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू अपनी अलग ताल ठोंके हुए हैं। इनेलो से अभय सिंह चौटाला और हलोपा से गोपाल कांडा अकेले विधायक हैं। हालांकि हलोपा विधायक गोपाल कांडा का समर्थन भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार को है।

Post a Comment

और नया पुराने