वृक्षारोपण को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत आचार्य जी Dr Ashok Dhaka की पुण्य स्मृति में सघन पौधरोपण

डॉ अशोक ढाका की पुण्य स्मृति में सघन पौधरोपण
राजस्थान बिश्नोई समाचार बाड़मेर धोरीमन्ना निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जयपुर एशोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स के पूर्व अध्यक्ष स्व डॉ अशोक ढाका की पुण्य स्मृति में उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर डॉ अशोक मेमोरियल सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को सघन वृक्षारोपण किया गया इस दौरान आचार्य सन्त डॉ गोवर्धनरामजी शिक्षा शास्त्री ने कहा कि ईश्वर द्वारा बनाई गई धरती की हरी-भरी गोद हमें हमारे पूर्वजों के पुण्य कार्यों के कारण मिली थी। हमारा भी दायित्व बनता है कि आने वाली पीढ़ी के लिये हम वृक्षारोपण के माध्यम से धरती माता की गोद को हरी-भरी करें। जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक वृक्षों का हमारे जीवन में अमिट योगदान रहेगा इस दौरान पूर्व विधायक लाधुराम बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। 
इस दौरान आरएसएस अधिकारी अशोक धेतरवाल ने कहा की वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाए पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 151 पौधे लगाए गए 
ये रहे उपस्थित

वृक्षारोपण के अवसर पर जयकिशन ढाका, डॉ देवेंद्र बिश्नोई, पूर्व सरपंच जगदीश ढाका, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ठाकराराम खीचड़, भाजपा महामंत्री केशाराम सुथार, प्रधान प्रतिनिधि महेश कड़वासरा, प्रधानाचार्य भीमथल रूपसिंह जाखड़, पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला उपाध्यक्ष जगदीश गोदारा, व्याख्याता बिरधाराम ढाका, बिश्नोई टाइगर फोर्स जिला अध्यक्ष भजनलाल ईशरवाल, भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष बबलू ढाका, हरीश तेतरवाल, भागीरथ पीटीआई, प्रधानाध्यापक श्याम बिश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी लाडुराम खीचड़, भागीरथ ढाका, जिंतेंद्र खीचड़, पत्रकार श्रीराम ढाका सहित डॉ अशोक के रिश्तेदार एवं मित्रगण मौजूद रहें।

Post a Comment

और नया पुराने