भा.ज.पा. राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रखर विश्नोई

उत्तर प्रदेश बिश्नोई समाचार भा.ज.पा. राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी प्रखर विश्नोई को बनाया गया प्रखर विश्नोई जिला औरैया उत्तर प्रदेश के निवासी है पर्यावरण और जीव रक्षा के क्षेत्र में बहुत समय से कार्य कर रहे है इसी के साथ भा.ज.पा. राष्ट्रवादी मंच यानी (भाग्य जन्म पास राष्ट्रवादी मंच)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमजीत  ने नियुक्ति देते हुए बताया की वे राष्ट्रवादी भावनाओ को भा.ज.पा. राष्ट्रवादी मंच के माध्यम से पूरे देश में जन जन तक पहुंचने का कार्य कर रहे है ।
उनका उद्वेश्य पूरे देश को राष्ट्रवादी भावना से लिप्त कर देना है जिससे आने वाले समय में देश राष्ट्रवादियों के  
नेतृत्व में सभी देश प्रेमियों को एकत्रित करके मजबूत शक्ति बन के उभरना है।
और राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमजीत द्वारा प्रखर विश्नोई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के सदस्यों और अन्य लोगो द्वारा बधाई प्रेषित की गई जिसमे ,भाजपा नेता प्रेमनाथ विश्नोई कानपुर ,प्रवीण विश्नोई , विवेक विश्नोई ,श्री ओम विश्नोई ,ओमकार विश्नोई , राहुल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,  हरिओम शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री , सतवीर भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, एडवोकेट गौरव सारस्वत अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, विकास आहूजा  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, राजेश बोहरा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, शिव प्रकाश विश्नोई राजस्थान आदि ने बधाई प्रेषित की।

Post a Comment

और नया पुराने