गणपत खीचड़ राजस्थान बिश्नोई समाचार पादरू बाड़मेर में पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई , अति जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने शुक्रवार को सिवाना व पादरू क्षेत्र का दौरा कर जन समस्या सुनी उन्होने पहले सिवाना पंचायत समिति सभागार मे ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए फिर दोपहर बाद पादरू पहुंचे । जहां दौरा कर विभिन्न शोक सभा मे शिरकत करते हूए आमजन के अभाव अभियोग सुने । वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई व अति जिला कलेक्टर बाड़मेर ओम प्रकाश विश्नोई ने भागिरथ राम विश्नोई के घर आयोजित शोक सभा मे शिरकत की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ईसके साथ क्षेत्र मे आमजन की समस्या सुनी । ईस दौरान प्रभारी मंत्री व वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ,एडिएम ओम प्रकाश विश्नोई , पंचायत समिति सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित , पंचायत समिति सदस्य महीराम विश्नोई , ठाकूर प्रेम सिंह पादरू , जब्बर सिंह काकू सरपंच प्रतिनिधि ,बाबू लाल खिलेरी , सोहनलाल विश्नोई , भजनलाल , अशोक खिलेरी , ओम प्रकाश विश्नोई ,सुनिल विशनोई , बिरबल राम , दीपाराम ढाका , हरी सिंह राजपुरोहित,जब्बर सिंह , महेन्द्र गहलोत सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें