बाङमेर जिला स्तर पर वन्य जीव प्रेमियों की बैठक कल

राजस्थान बिश्नोई समाचार बाङमेर अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के बाड़मेर जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक कल मंगलवार दोपहर 2 बजे अमृता देवी रेस्क्यू सेंटर कातरला धोरीमना में रखी गई है।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा बाड़मेर जिला अध्यक्ष भीकमचंद साहु ने बताया कि जीव रक्षा बाड़मेर में जिला कार्यकारिणी ‌का विस्तार किया जायेगा। लगातार हो रहे वन्य जीव शिकार पर अंकुश किस तरह लगाया जाए इस पर चर्चा एवं मंथन व शिकार की घटना को रोकने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 जोधपुर संभाग प्रभारी भजनाराम धिराणी ने बताया कि बैठक में जीव रक्षा के निम्न पदाधिकारी रहेंगे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष बेलदेव साहु प्रदेश संगठन मंत्री सहीराम सियाग ऐकलखोरी प्रदेश उपाध्यक्ष फरसाराम रामडावास प्रदेश सचिव रामनिवास हाणिया उपाध्यक्ष गंगाराम पुनिया व समाज के प्रमुख और बाड़मेर क्षेत्र के प्रर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने