पर्यावरण जन चैतना रथ यात्रा के लिए रथ तैयार जल्द होगी यात्रा शुरू

पंजाब बिश्नोई समाचार सत्यनारायण सोढा अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के तत्वावधान में होने वाली पंजाब में पर्यावरण जन चैतना यात्रा के लिए रथ तैयार हो गया हैं। इस यात्रा में रथ की व्यवस्था राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठेकेदार
पप्पुराम डारा जोधपुर नें की। यह यात्रा अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहबराम बिश्नोई के नेतृत्व में पंजाब के पंचकुला से शुरु होगी व समापन मेहराणा धोरा अबोहर स्थित मां अमृता देवी नेचुरल पार्क पर होगी। यह यात्रा आगामी दिनों में पंजाब के प्रमुख जिलों से गुजरेगी। सत्यनारायण सोढ़ा जैसलां जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा जोधपुर ने बताया कि इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ,पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाॅबी बादल सहित कई पर्यावरण प्रेमी इस यात्रा में शिरकत करेगें।

Post a Comment

और नया पुराने