जैसलमेर विश्नोई समाज ने की शिकार पर रोक की मांग

राजस्थान बिश्नोई समाचार जैसलमेर पोकरण(आंचलिक) उपखंड क्षेत्र में हो रहे हिरणों के शिकार को लेकर विश्नोई समाज के लोगों ने जैसलमेर के क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शिकारियों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
पर्यावरण सरंक्षण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र विश्नोई ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में पिछले कई महिनों से हिरणों के शिकार के लेकर स्थानीय वन विभाग के वन रक्षक कतई गंभीर नहीं है। जिसके चलते शिकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। उन्होंने बताया कि शिकारियों द्वारा रात्रि में हिरणों को टॉर्च के माध्यम से नेत्रहीन करके गोली मारकर हत्या कर देते है। उन्होंने बताया कि शिकारियों द्वारा हिरणों की हत्या करने के बाद उनकी हड्डियां खाली स्थान पर फैंक देते है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि हिरणों के शिकार करने वाले शिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वाले कंवरलाल,सुखराम,रविन्द्र विश्नोई,किसन निंबली,महेन्द्र कुमार नोख,राकेश पुरोहित,दिनेश,अशोक विश्नोई,कमलकिशोर निंबली,पप्पूराम,मांगीलाल,आदर्श विश्नोई,ललित,अनिल कुमार,विकास सहित कई लोगों के हस्ताक्षर थे।

Post a Comment

और नया पुराने