राजस्थान बिश्नोई समाचार जालौर आमप्रकाश बिश्नोई सांचौर अखिलभारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज जाखड़ ने जालोर जिलाध्यक्ष पद पर डीगांव करड़ा निवासी भंवरलाल मांजू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहबराम बिश्नोई के निर्देशन में जोधपुर संभाग अध्यक्ष श्याम खीचड़ की सिफारिश पर की गई है। प्रदेश अध्यक्ष शिवराज जाखड़ ने जीव रक्षा की जिम्मेदारी देते हुए मांजू को समाजसेवा,गौरक्षा पर्यावरण संरक्षण वन्य जीवों के संरक्षण संवर्धन पर पूरे जिले में कार्य करने अतिशीघ्र जिला तहसील कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मांजू के जीव रक्षा विश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष बनने पर पर्यावरण प्रेमियों ने खुशी जताई है।
एक टिप्पणी भेजें