विश्नोई ने किया गांवों का दौरा, सुनी समस्याएं

राजस्थान बिश्नोई समाचार जोधपुर औसिया भीकमकोर युवाकांग्रेस जोधपुर लोकसभा महासचिव जेताराम विश्नोई ने भीकमकोर सहित आसपास के कई गांवों का दौरा किया उनके साथ में युवा कांग्रेस जोधपुर लोकसभा महासचिव भंवरलाल कांवा विश्नोई सहित पूरी टीम के साथ किसानों से मिल कर समस्याएं सुनी बताया कि इस भाजपा के राज में आम नागरिक परेशान है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। फसल खराब का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जब-जब किसानों की मांग की अगर लड़ाई लड़ी है तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने लड़ी है। बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है जो कांग्रेस सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाई। जिन योजना को भाजपा के राज ने बंद कर दी। इस राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इस मौके पर नारायण जाणी, अशोक खिलेरी, पूनाराम खिलेरी, प्रकाश कांवा, दिनेश सियाक सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

और नया पुराने