रेवाड़ी में जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर की आेर से ‘संत साहित्य को वील्होजी का अवदान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

हरियाणा बिश्नोई समाचार रेवाड़ी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के स्वामी विवेकानंद हाॅल में शनिवार को हिन्दी-विभाग जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर की आेर से ‘संत साहित्य को वील्होजी का अवदान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

संगोष्ठी में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ से 250 से भी अधिक प्रतिभागी शामिल रहे। विवि कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि संत वील्होजी की शिक्षाओं को हम आत्मसात करने की जरूरत है। वीसी ने आह्वान किया कि रेवाड़ी संत वील्होजी की जन्म भूमि है, इसलिए यहां उनकी एक प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। कार्यक्रम में जयनारायण व्यास विवि जोधपुर के प्रो. देवेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि संत वील्होजी ने बिश्नोई पंथ का मार्गदर्शन किया। पर्यावरण जीव रक्षा के लिए आंदोलनों में योगदान दिया। राम सिंह बिश्नोई ने कहा कि शोध द्वारा वील्होजी के योगदान को नए दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है।
संगोष्ठी में संबोधित करते स्वामी कृष्णानंद आचार्य। 
जाम्भाणी साहित्य अकादमी अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद आचार्य ने कहा कि वील्होजी ने साहित्य लेखन से नई दिशा दी। गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के वीसी प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने भारतीय मूल्यों का विघटन संतों की वाणी से ही रोक सकते हैं। इस मौके पर प्रो. रामसजन पाण्डेय, चुरू से डाॅ. भंवर सिंह सामौर, केयू से प्रो. बाबूलाल, प्रो. ब्रह्मानंद, अशोक बिश्नोई, पीयू चंडीगढ़ से डाॅ. अशोक कुमार, केन्द्रीय विवि महेंद्रगढ़ से डाॅ. सिद्वार्थ शंकर राय, नोखा से डाॅ. मदन सैनी, पूर्व आईपीएस अधिकारी रामसिंह बिश्नोई, चंद्रपाल तंवर, डाॅ. रोहताश कुमार डाॅ. कृष्णलाल बिश्नोई विशेष रूप से मौजूद रहे। 


ल्डिंग का नाम होगा वील्होजी के नाम पर 


कुलसचिवडॉ. मदनलाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संतों का फैलाया ज्ञान हमारे लिए उपयोगी है। कहा कि मीरपुर विवि में मूल्य शिक्षा अनिवार्य पेपर है, जिसमें अगले सत्र से संत वील्होजी के जीवन योगदान को भी शामिल किया जाएगा। विवि में किसी एक भवन का नामकरण भी वील्होजी के नाम से किया जाएगा। साथ ही चेयर स्थापित करने पर भी विचार होगा। इस दौरान पौधरोपण भी किया। 

Post a Comment

और नया पुराने