राजस्थान बिश्नोई समाचार बाङमेर चुनिलाल विश्नोई सेड़वा उपखंड मुख्यालय सेड़वा के जगदगुरु जंभेश्वर मंदिर एवं धर्मशाला विश्नोई धर्म स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक शाम भगवान जंभेश्वर के नाम भजन संध्या हुई। गायक कलाकार भंवरलाल सियोल पड़ियाल(फलोदी)ने...म्हारा देव विनायक आवो..गणपति वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। जागरण(जुमले)की साखियां एवं जंभेश्वर अवतार कथा द्वारा भक्तों का मनमोह लिया। संतों ने प्रवचन के दौरान विश्नोई समाज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। जंभेश्वर ने 29 नियमों की आचार संहिता बनाई। इसके अनुरूप चलने का मार्ग बतलाया। इन नियमों के अनुरुप चलने पर जीवन में कभी दुख नहीं भाेगना पड़ेगा। जंभेश्वर ने मुक्ति का मार्ग बताया। विश्नोई समाज ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक खेजड़ी के वृक्ष के खातिर 363 ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन देर रात तक चला। सुबह हवन एवं यज्ञ होगा। दोपहर एक बजे समाज का खुला अधिवेशन होगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई एवं विधायक चौहटन तरूणराय कागा,प्रधान पदमाराम मेघवाल अतिथि होंगे। यह जानकारी बाबूलाल बोला ने दी।
एक टिप्पणी भेजें