राजस्थान बिश्नोई समाचार नोखा 532वां बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस पर आज रात्रि मे भव्य जागरण मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानंद जी,महंत स्वामी रामकृष्ण समराथल,महंत स्वामी छगन प्रकाश,जाम्भाणी गायक स्वरूपानंद,स्वामी प्रेमदास समराथल धोरा होंगे। 23 अक्टूबर यानी की कल सुबह आठ बजे शोभा यात्रा मुकाम से समराथल धोरा पहुंचेंगे। समराथल धोरा पर हवन,यज्ञ संत महात्माओं द्वारा अमृत पाहल होगा। शोभायात्रा मुकाम में सभी धर्मप्रेमी समराथल पहुंचकर हवन में यज्ञ में शामिल होंगे। पाहल के बाद मुक्तिधाम मुकाम में अखिल भारतीय जम्भेश्वर सेवकदल भोजनशाला में सभा का प्रसाद भोजन व्यवस्था होगी। शोभायात्रा में हजारों महिला पुरुष,बच्चें भी गुरु जम्भेश्वर भगवान के उपदेश 29 नियमों की पाटिका लेकर के पैदल समराथल धोरा जाएंगे।
एक टिप्पणी भेजें