रामसिंह विश्नोई की जंयती 20 अक्टूबर को , विशाल श्रद्धाजलि सभा का होगा आयोजन

राजस्थान बिश्नोई समाचार लक्ष्मण बिश्नोई तिलवासनी पीपाड शहर  निकटवर्ती गाव तिलवासनी मे गुरूवार  20 अक्टूबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री एव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. रामसिंह जी विश्नोई की 82 वी जंयती कार्यक्रम एव विशाल श्रद्धाजलि समारोह आयोजित किया जायेगा, अपने जमाने के दबंग, नेक, निर्भीक, सत्यवादी, इमानदार व्यक्तित्व के धनी,गरीबो एव किसानो के हितैषी, हर वर्ग के चहेते,  वरिष्ठ  कांग्रेस नेता ,पुर्व केबिनेट मंत्री, पुर्व अध्यक्ष  अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ,मारवाड मे साब के नाम से मशहूर स्व. रामसिंह जी विश्नोई की  82 वी जंयती दिनांक  20 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव तिलवासनी मे मनाई जायेगी। यह जंयती समारोह श्री रामसिंह विश्नोई चेरिटेबल ट्रस्ट तिलवासनी के तत्वावधान मे आयोजित किया जाएगा। इसमे जोधपुर सहित पुरे राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रो के लोग भाग लेगे। इस दोरान 19 अक्टूबर की शाम को रात्रि जागरण एव सुबह हवन पाहल का आयोजन होगा, तत्पश्चात स्वर्गीय साब को श्रद्धाजलि देने का कार्यक्रम आयोजित होगा जो पुरे दिन चलेगा। अपने नेता को श्रद्धाजलि देने काग्रेस के कई बडे पदाधिकारी, अनेक स्थानीय नेतागण, विश्नोई समाज के विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी गण,  एव विभिन्न समाजो के हजारो लोग तिलवासनी पहुचेगे।

Post a Comment

और नया पुराने