गौ पालन से घर में पवित्रता का वास होता है राजेन्द्रानंद महाराज

अबोहर बिश्नोई समाचार 21 फरवरी गांव सुखचैन की गौशाला में चल रही गौमानस हरिकथा के आज चौथे दिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला ज्याणी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सीता राम शर्मा, नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी, पूर्व विधायक डा. राम कुमार गोयल, गौशाला प्रधान फकीर चंद गोयल विशेष रूप से मौजूद थे।
कथा के दौरान कथावाचक राजेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि गौ पालन से जहां घर में पवित्रता का वास होता है वहीं घर में से हर प्रकार की बिमारियों भी दूर भाग जाती है। उन्होंनें बताया कि गौमाता में गंगा मईया का वास होता है, इसलिए हम सभी को गौमाता की सेवा करनी चाहिए। राजेन्द्रानंद जी ने बताया कि गौमाता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और गौ के गौबर बिनां लक्ष्मी माता की पूजा भी अधूरी होती है। उन्होंने बताया कि आज कल कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से फसलें जहरीली होती जा रही है जिस कारण बिमारियों में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में हमें जैविक खेती अपनानी चाहिए। उन्होंनें बताया कि घर में रखी एक गाय के गोबर से 30 एकड़ भूमि के लिए जैविक खाद तैयार की जा सकती है। चौ. ज्याणी ने गौशाला द्वारा करवाई जा रही इस गौकथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी को गौमाता की सेवा करने व गौपालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें गौशाला को 11 लाख रूपए सहयोग देने का ऐलान किया। इस मौके पर विष्णु कुमार, सरपंच निर्मल, सतपाल थापन सरपंच, विशाल बिश्रोई, राजाराम, संजय कुमार व अन्य गांववासी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने