मेरठ. मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी में एक किसान और जंगली नील गाय की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। नील गाय हर वक्त किसान के साथ ही रहती है। किसान के खेत में काम करते वक्त, घर में खाना खाते वक्त या फिर कोई भी काम करते समय वह उसके साथ ही रहती है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में अरविंद कुमार किसानी करते हैं। इन दिनों नील गाय से उनकी दोस्ती चर्चा में है। जो जंगली नील गाय इंसानों को देखकर दूर भागती है, वह अरविंद के साथ हर समय रहती है। यहां तक की वह उसके घर और आंगन में लोगों के साथ घुल-मिल कर रहती है। अरविंद उसे अपने से जितना दूर करते हैं, वह उन्हें छोड़ कर नहीं जाती है।
खेत में खिलाया था रोटी
किसान अरविंद ने बताया कि कुछ दिन पहले दोपहर के वक्त वह अपने खेत में ही खाना खा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक नील गाय उनके पास आकर खड़ी हो गई। अरविंद ने उसे रोटी खिलाई। इसके बाद से वह उनके पीछे-पीछे ही रहती है।

चारपाई के नीचे सोती है नील गाय
उन्होंने बताया कि रात में जब वह सोते हैं तो वह उनके चारपाई के पास ही लेटती है। वह उसे कई बार जंगल में छोड़कर आ चुके, लेकिन वह वापस घर चली आती है। सागड़ी गांव निवासी ग्रामीण रविंद्र कुमार का कहना है कि गांव में आजकल अरविंद और नील गाय की दोस्ती चर्चा का विषय है। लोगों को लगता है कि दोनों का पिछले जन्म का कोई रिश्ता है।

एक टिप्पणी भेजें