हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की जयंती आज

हिसार: हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की जयंती आज प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम, तैयारी पूरी
हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल की 85वीं जयंती पर 6 अक्तूबर आज के दिन हिसार लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजका) पार्टी की युवा विंग व जेएसओ टीम सहित कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाएंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही हैँ। वहीं पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी कार्यक्रम के बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं।
वहीँ आदमपुर में हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजका) पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सुबह 9 बजे आदमपुर स्थित चौ. भजनलाल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समाधि स्थल पर हजका अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, विधायक रेणुका बिश्नोई, चंद्र मोहन बिश्नोई व बिश्नोई परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने