नागौर | विज्ञानएवं प्रौद्योगिकी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड के लिए शहर के हिंद पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यालय के संचालक माणक चौधरी ने बताया कि वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी जाने वाली इंस्पायर छात्रवृति परीक्षा में विद्यालय के विज्ञान वर्ग के 144 विद्यार्थियों में से 18 का चयन हुआ है। जिसमें विद्यालय के हरीचंद बावरी, प्रियंका बिश्नोई, गुड्डी बाना, दीपिका जाट, रामकैलाश नायक, राजेश सुथार, सहदेव शर्मा, उमेश कुंकणा, प्रियंका डेलू, दिव्या सुथार, सज्जनसिंह, लक्ष्मण गौड़, पूजा चौधरी, गणपत भाकल, अनिता बागडिय़ा, आईदान राम, लोकेंद्रसिंह निरमा खोजा शामिल है।
एक टिप्पणी भेजें