भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई द्वारा डॉ. प्रताप विश्नोई को डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी डिग्री

नागौर जिले के बू-
कर्मसोता (श्रीबालाजी) के प्रताप पुत्र
लालूराम विश्नोई को रसायन शास्त्र में
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई
द्वारा डॉक्टर ऑफ़
फिलोसोफी डिग्री अवार्ड की गई।
किसी भी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मानी जाने
वाली ये शैक्षणिक डिग्री हाल ही में सम्पन्न हुए
आईआईटी मुम्बई के 52वें दीक्षान्त समारोह में
प्रदान की गई। ज्ञातव्य है कि अनुसंधान और
तकनीकी के क्षेत्र में आईआईटी मुम्बई भारत
की महानतम संस्थान होने के साथ साथ विश्व
की सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। डॉ. विश्नोई
का अनुसंधान रसायन क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण
विषय “विस्फोटक पदार्थों के आविस्कार” पर
केन्द्रित है। इन्होनें टीएनटी अनुसंधान के लिए
केमिकल सेन्सर विकसित किया है। जैसा कि हम
सब जानते है। विस्फोटक पदार्थों का दुरूपयोग
आतंकवाद जैसी घातक क्रियाविधियों में
बेगुनाह लोगों को मारने में किया जाता है।
विशेष तौर से भारत जैसे विकासशील देशों में।
इसलिए यह शोध देश की रक्षा के मामले में बहुत
उपयोगी साबित हो सकती है।
अपनी पीएचडी कोर्स के दौरान डॉ. विश्नोई
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोधपत्र प्रकाशित कर चुके
हैं। ये शोधपत्र मुख्यतः रॉयल सोसाईटी ऑफ़
केमिस्ट्री (युनाईटेड किंगडम), अमेरिकन केमिकल
सोसायटी (युनाईटेड स्टेटस ऑफ़ अमेरिका),
विले-वीसीएच (यूरोप) आदि में प्रकाशित है।
इसके साथ इन्होनें गत वर्ष अपना एक शोधपत्र
जापान की क्योटो युनिवर्सिटी में
भी प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं। वर्तमान में डॉ.
विश्नोई आईआईटी मुम्बई में ही पोस्ट डॉक्टरल
अनुसन्धान कर रहे है।

Post a Comment

और नया पुराने