
जोधपूर न्यूज। पर्यावरण प्रेमी श्री खम्मुराम बिश्नोई की दस दिवसीय विदेश (फ्रांस) यात्रा पूरी कर जोधपुर पहूँचने पर आज सुबह जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बिश्नोई समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि श्री बिश्नोई ने अपनी पांचवी फ्रांस यात्रा के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर फांस के ओबे फोन्टेवाराउण्ड डे ले लाँयर शहर मेँ आयोजित पर्यावरण सम्मेलन मेँ भारत का प्रतिनिधित्व करते हूए पर्यावरण संरक्षण मेँ 'बिश्नोई समाज व गुरू जाम्भोजी के योगदान' पर व्याख्यान दिया। इस स्वागत कार्यक्रम मेँ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान, जोधपुर के अध्यक्ष मांगीलाल बुङिया व संस्थान संरक्षक महेन्द्र बिश्नोई बिश्नोई समेत दर्जनोँ पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें