जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है : डॉ. शास्त्री

हिसार न्यूज। मंडी आदमपुर मनुष्य जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व है। संसार में किसी भी इंसान का आचार व व्यवहार देखकर ही उसके परिवार के संस्कारों का अनुमान लगाया जा सकता है। यह विचार बिश्नोई मंदिर में चल रही जांभाणी हरिकथा के तीसरे दिन सोमवार को आचार्य डॉ. गोवर्धन राम शिक्षा -शास्त्री ने प्रकट किए। उन्होंने संस्कारों के बारे में कहा कि हम कोरे कागज पर जैसा भी लिखना चाहें वैसा ही लिख सकते हैं। बच्चे का जीवन व मन भी कोरे कागज की भांति होता है। > जब बच्चा छोटा होता है तभी से उसमें अच्छे संस्कार भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर इंसान को चाहिए कि वे अपने बच्चों के कोरे मन में केवल संस्कारों के भाव ही भरें। बचपन में संस्कार देने से बच्चा आगे जाकर अच्छा इंसान बनता है तथा देश के काम आता है। अगर महापुरुषों का सानिध्य तथा माता--पिता का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा तो हम पतन की ओर अग्रसर न होकर उन्नति के पथ पर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र में नारी व गाय का अपमान होगा तो वह राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में मित्रता के मायने बदल गए है। आज मित्रता केवल स्वार्थों का प्रारूप बन गई है। मित्रता केवल अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए की जाने लगी है।

Post a Comment

और नया पुराने