साचौर न्यूज ।
पर्यावरण दिवस पर भरा मेला, पेड़ों के संरक्षण के लिए बांधा रक्षासूत्र, युवाओं ने पौधों को विकसित करने का संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर निकटवर्ती धमाणा का गोलिया स्थित अमृतादेवी विश्नोई उद्यान में पर्यावरण मेले का आयोजन कर पर्यावरण शुद्धि यज्ञ के साथ पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा कि विश्व में पर्यावरण को बचाने के लिए जहां पूरे विश्व में चिंता जताई जा रही है। वहीं हमारे देश में गुरू महाराज जांभोजी ने आज से साढ़े पांच सौ वर्ष पूर्व पर्यावरण को लेकर दिए संदेश को अपनाने की बात कहते हुए परिवार के प्रत्येक सदस्य से एक एक पौधा लगाने की अपील की थी। मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को बचाने के लिए पर्यावरण को संरक्षण देना, पेड़ पौधे लगाना, वन्य जीवों को बचाना मानवता का धर्म हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में आगे आने तथा नशा प्रवृति त्याग जीवन को सुखी बनाकर समाज व पर्यावरण संरक्षण का कार्य करना होगा।
रामरतन विश्नोई ने महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए बालकों को संस्कारवान बनानें के साथ स्वच्छ पर्यावरण व समाज निर्माण बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस दौरान संस्था की स्मारिका का विमोचन किया गया। उद्यान में पेड़ पौधों का लालन- पालन करने वाले रामलाल गुरू व वन्यजीवों की रक्षा एवं चिकित्सा सेवा करने वाले पीराराम धायल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण विश्नोई ने किया। संस्थान के जिलाध्यक्ष हीरालाल गोदारा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर
अमृता देवी स्मृति उद्यान के अध्यक्ष सुजाराम विश्नोई, महंत सुखदेव मुनी, गंगाराम पूनिया, गंगानगर से विजयसिंह भादू, मनोहरलाल कड़वासरा हनुमानगढ, श्री जम्भेश्वरव पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया, सूरज विश्नोई, प्रदेश महामंत्री अनिल धारणिया, बीकानेर जिलाध्यक्ष हनुमान दिलोइया, मंत्री रामकिशन डेलु, नागौर जिलाध्यक्ष मांगीलाल भादू, भानुसिंह सियाग, अनोपाराम डूडी, कानाराम लेघा, कल्याण सिरवी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें